PC को बनायें 10X Fast
Slow PC Problem है तो Fast Startup बंद करें | PC को बनायें 10X Fast ⚡
By Harsh Saxena | Windows 11 Tips | 5 Min Read
सच ये है: आपका कंप्यूटर असल में सोता ही नहीं है! आज इसी “Uptime” के राज को खोलेंगे।
📋 Table of Contents
😱 क्या आपका कंप्यूटर भी 5 दिन से जाग रहा है?
कल जब मैं अपना टास्क मैनेजर चेक कर रहा था, तो मेरी नज़र ‘Uptime’ पर पड़ी। वहां लिखा था— 5 दिन, 2 घंटे! मैं हैरान रह गया क्योंकि मैं तो रोज़ रात को कंप्यूटर बंद करता हूं। फिर ये 3 दिन से कैसे चल रहा है?
🔍 कंप्यूटर का “Uptime” कैसे चेक करें? (3 आसान तरीके)
अगर आप भी देखना चाहते हैं कि आपका PC कितनी देर से थका हुआ है, तो ये 3 तरीके आपके बहुत काम आएंगे:
तरीका 1: टास्क मैनेजर से (सबसे आसान) ✅
- अपने कीबोर्ड पर
Ctrl + Shift + Escदबाएं या सर्चबार में टाइप करें Task Manager - ऊपर दिए गए Performance टैब पर क्लिक करें
- बाईं ओर CPU को चुनें
- अब नीचे की तरफ देखें, वहां आपको Up Time लिखा हुआ दिखाई देगा
अगर वहां कई दिन या घंटे लिखे हैं, तो समझ जाइए आपका PC रीस्टार्ट मांग रहा है।
तरीका 2: CMD (Command Prompt) से 💻
अगर आप थोड़ा ‘प्रो’ जैसा महसूस करना चाहते हैं:
- Windows Search में
CMDटाइप करें और खोलें - ये कमांड टाइप करें:
systeminfo | find "System Boot Time" - Enter दबाएं
ये आपको सीधे बता देगा कि आपका कंप्यूटर आखिरी बार किस तारीख और समय ‘सच में’ बूट हुआ था।
तरीका 3: PowerShell से ⚡
- Start पर Right Click करके PowerShell खोलें
- ये टाइप करें:
(get-date) - (gcim Win32_OperatingSystem).LastBootUpTime
🦹 क्यों होता है ऐसा? असली विलेन: ‘Fast Startup’
अब आप सोच रहे होंगे कि “जब हम Shut Down बटन दबाते हैं, तो Windows उसे बंद क्यों नहीं करता?”
इसका कारण है Windows का एक फीचर: Fast Startup। Microsoft ने इसे इसलिए बनाया था ताकि PC रॉकेट की तरह स्टार्ट हो जाए।
जब आप Shutdown करते हैं, तो Windows आपकी RAM और सिस्टम फाइल्स को पूरी तरह साफ करने के बजाय, उनकी एक ‘फोटो’ खींचकर हार्ड डिस्क में सेव कर देता है। इसे Hibernation File कहते हैं। अगली बार PC उसी पुरानी फाइल को लोड कर देता है।
इसे ऐसे समझिए कि आप सोने तो गए, लेकिन जूते पहनकर और ऑफिस के कपड़े पहनकर! क्या आप फ्रेश महसूस करेंगे? बिल्कुल नहीं। इसी तरह Fast Startup की वजह से पुराना सिस्टम कचरा साफ नहीं हो पाता और PC स्लो हो जाता है।
✅ Slow PC Problem है तो Fast Startup बंद करें
अगर आप चाहते हैं कि Shutdown बटन दबाने पर Computer पूरी तरह बंद हो, तो ये Setting बदलनी होगी:
5 Steps में Fast Startup बंद करें:
- Control Panel खोलें
- Hardware and Sound पर क्लिक करें → फिर Power Options
- बाईं तरफ ‘Choose what the power buttons do’ पर क्लिक करें
- ऊपर ‘Change settings that are currently unavailable’ पर क्लिक करें (Admin परमिशन चाहिए)
- नीचे ‘Turn on fast startup (recommended)’ पर से Tick हटा दें और Save changes दबाएं
❓ FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अगर आपके PC में SSD लगी है, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पुरानी HDD है, तो शायद 5-10 सेकंड का अंतर आए, लेकिन परफॉरमेंस बहुत बेहतर हो जाएगी।
अगर आप PC की लंबी उम्र और अच्छी स्पीड चाहते हैं, तो इसे बंद रखना ही बेहतर है।
जी हां! मजे की बात ये है कि Windows में ‘Restart’ बटन पर Fast Startup काम नहीं करता। इसलिए अगर Setting नहीं बदलना चाहते, तो हफ्ते में 2 बार PC को ‘Restart’ जरूर करें।
बिल्कुल! Fast Startup ON है, तो Shutdown के बाद भी बैटरी धीरे-धीरे खर्च होती रहती है। इसे बंद करने से लैपटॉप की बैटरी भी बचेगी।
हां, ये तरीका Windows 10 और Windows 11 दोनों के लिए एक जैसा है।
🚀 आपका PC कितने दिन से जाग रहा है?
Comment में अपना Uptime बताओ! अगर ये आर्टिकल काम का लगा तो शेयर जरूर करना 💜
WhatsApp पर Share करें Facebook पर Share करें
मैं मिलता हूं आपसे अगले आर्टिकल में, तब तक के लिए सीखते रहिये और सिखाते रहिये!
– Harsh Saxena | HarshDecode.com




Bade kaam ki cheej hai.
ReplyDelete