PC को बनायें 10X Fast

Slow PC Problem? Fast Startup बंद करें | PC को बनायें 10X Fast - Harsh Decode

Slow PC Problem है तो Fast Startup बंद करें | PC को बनायें 10X Fast ⚡

By Harsh Saxena | Windows 11 Tips | 5 Min Read

😴 सोचो जरा: आप रात को काम खत्‍म होने के बाद बड़े प्यार से अपने कंप्यूटर को “Shut Down” करते हैं। फिर भी PC slow चल रहा है?

सच ये है: आपका कंप्यूटर असल में सोता ही नहीं है! आज इसी “Uptime” के राज को खोलेंगे।

😱 क्या आपका कंप्यूटर भी 5 दिन से जाग रहा है?

कल जब मैं अपना टास्क मैनेजर चेक कर रहा था, तो मेरी नज़र ‘Uptime’ पर पड़ी। वहां लिखा था— 5 दिन, 2 घंटे! मैं हैरान रह गया क्योंकि मैं तो रोज़ रात को कंप्यूटर बंद करता हूं। फिर ये 3 दिन से कैसे चल रहा है?

⚠️ 99% Windows 11 Users की यही Problem: लोग सोचते हैं कंप्यूटर बंद है, पर बैकग्राउंड में Windows की पुरानी फाइलें और कचरा (Cache) जमा होता रहता है। नतीजा? कंप्यूटर धीरे-धीरे स्लो होने लगता है, सॉफ्टवेयर क्रैश होने लगते हैं और कभी-कभी तो माउस भी अटकने लगता है।

🔍 कंप्यूटर का “Uptime” कैसे चेक करें? (3 आसान तरीके)

अगर आप भी देखना चाहते हैं कि आपका PC कितनी देर से थका हुआ है, तो ये 3 तरीके आपके बहुत काम आएंगे:

तरीका 1: टास्क मैनेजर से (सबसे आसान) ✅

  1. अपने कीबोर्ड पर Ctrl + Shift + Esc दबाएं या सर्चबार में टाइप करें Task Manager
  2. ऊपर दिए गए Performance टैब पर क्लिक करें
  3. बाईं ओर CPU को चुनें
  4. अब नीचे की तरफ देखें, वहां आपको Up Time लिखा हुआ दिखाई देगा

अगर वहां कई दिन या घंटे लिखे हैं, तो समझ जाइए आपका PC रीस्टार्ट मांग रहा है।

तरीका 2: CMD (Command Prompt) से 💻

अगर आप थोड़ा ‘प्रो’ जैसा महसूस करना चाहते हैं:

  1. Windows Search में CMD टाइप करें और खोलें
  2. ये कमांड टाइप करें: systeminfo | find "System Boot Time"
  3. Enter दबाएं

ये आपको सीधे बता देगा कि आपका कंप्यूटर आखिरी बार किस तारीख और समय ‘सच में’ बूट हुआ था।

तरीका 3: PowerShell से ⚡

  1. Start पर Right Click करके PowerShell खोलें
  2. ये टाइप करें: (get-date) - (gcim Win32_OperatingSystem).LastBootUpTime
💡 PowerShell में Ticks क्या हैं? कंप्यूटर के लिए समय सेकंड में नहीं, बल्कि ‘Ticks’ में गिना जाता है। 1 Tick = 100 नैनोसेकंड होता है। PowerShell इसी बारीक गणना का इस्तेमाल करके बताता है कि सिस्टम कितनी देर से एक्टिव है।

🦹 क्यों होता है ऐसा? असली विलेन: ‘Fast Startup’

अब आप सोच रहे होंगे कि “जब हम Shut Down बटन दबाते हैं, तो Windows उसे बंद क्यों नहीं करता?”

इसका कारण है Windows का एक फीचर: Fast Startup। Microsoft ने इसे इसलिए बनाया था ताकि PC रॉकेट की तरह स्टार्ट हो जाए।

❌ Fast Startup कैसे काम करता है?
जब आप Shutdown करते हैं, तो Windows आपकी RAM और सिस्टम फाइल्स को पूरी तरह साफ करने के बजाय, उनकी एक ‘फोटो’ खींचकर हार्ड डिस्क में सेव कर देता है। इसे Hibernation File कहते हैं। अगली बार PC उसी पुरानी फाइल को लोड कर देता है।
🎯 नुकसान क्या है?
इसे ऐसे समझिए कि आप सोने तो गए, लेकिन जूते पहनकर और ऑफिस के कपड़े पहनकर! क्या आप फ्रेश महसूस करेंगे? बिल्कुल नहीं। इसी तरह Fast Startup की वजह से पुराना सिस्टम कचरा साफ नहीं हो पाता और PC स्लो हो जाता है।

✅ Slow PC Problem है तो Fast Startup बंद करें

अगर आप चाहते हैं कि Shutdown बटन दबाने पर Computer पूरी तरह बंद हो, तो ये Setting बदलनी होगी:

5 Steps में Fast Startup बंद करें:

  1. Control Panel खोलें
  2. Hardware and Sound पर क्लिक करें → फिर Power Options
  3. बाईं तरफ ‘Choose what the power buttons do’ पर क्लिक करें
  4. ऊपर ‘Change settings that are currently unavailable’ पर क्लिक करें (Admin परमिशन चाहिए)
  5. नीचे ‘Turn on fast startup (recommended)’ पर से Tick हटा दें और Save changes दबाएं
🎉 बधाई हो! अब जब आप Shutdown करेंगे, तो आपका कंप्यूटर सच में सोएगा और अगली बार बिल्कुल फ्रेश होकर जागेगा। PC 10X Fast महसूस होगा।

❓ FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या Fast Startup बंद करने से कंप्यूटर बहुत धीमा चालू होगा?

अगर आपके PC में SSD लगी है, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पुरानी HDD है, तो शायद 5-10 सेकंड का अंतर आए, लेकिन परफॉरमेंस बहुत बेहतर हो जाएगी।

2. क्या मुझे रोज़ Fast Startup बंद रखना चाहिए?

अगर आप PC की लंबी उम्र और अच्छी स्पीड चाहते हैं, तो इसे बंद रखना ही बेहतर है

3. क्या ‘Restart’ करने से Uptime जीरो हो जाता है?

जी हां! मजे की बात ये है कि Windows में ‘Restart’ बटन पर Fast Startup काम नहीं करता। इसलिए अगर Setting नहीं बदलना चाहते, तो हफ्ते में 2 बार PC को ‘Restart’ जरूर करें

4. क्या लैपटॉप की बैटरी पर असर पड़ता है?

बिल्कुल! Fast Startup ON है, तो Shutdown के बाद भी बैटरी धीरे-धीरे खर्च होती रहती है। इसे बंद करने से लैपटॉप की बैटरी भी बचेगी

5. क्या ये Windows 10 के लिए भी है?

हां, ये तरीका Windows 10 और Windows 11 दोनों के लिए एक जैसा है।

🚀 आपका PC कितने दिन से जाग रहा है?

Comment में अपना Uptime बताओ! अगर ये आर्टिकल काम का लगा तो शेयर जरूर करना 💜

मैं मिलता हूं आपसे अगले आर्टिकल में, तब तक के लिए सीखते रहिये और सिखाते रहिये!
– Harsh Saxena | HarshDecode.com

Comments

Post a Comment

Welcome! Ask your Tech, Excel, or Office Hacks related queries here. Please avoid spam links.